आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। समाजवादी पार्टी महिला सभा की निवर्तमान जिलाध्यक्ष बबिता चौहान के नेतृत्व में समीक्षा बैठक सपा कार्यालय पर शनिवार को सम्पन्न हुई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची पूर्व मंत्री व सपा महिला प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष ने महिला कार्यकर्ताओं से उनकी समस्याओं पर चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया। बैठक की अध्यक्षता मनभावती सिंह व संचालन श्रीमती सिंगारी गौतम ने किया। सपा प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि आज महिलाओं की समस्याओं को लेकर केवल सपा ही मुखर रही हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है और महिलाएं असुरक्षित है, योगी जी का एंटी रोमियो स्क्वायड मौज में है। जनता को तीन दिन से बिजली नहीं मिल रही है, कर्मचारी त्रस्त है, भ्रष्टाचार बढ़ चुका है। ऐसे में सपा की महिलाएं कमर कस लें और सपा के नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को मजबूत बनाए ताकि आगामी चुनाव में जनता विरोधी इस सरकार को उखाड़ फेंका जाए। निवर्तमान जिलाध्यक्ष बबिता चौहान ने कहाकि सपा ही जमीन से लेकर सदन तक पिछड़ों, दलितों सहित पीड़ितों की आवाज को उठाने का काम करती है। इस मौके पर द्रौपदी पांडेय, किरन श्रीवास्तव, आशा राजभर, आशा सोनकर, शशिकला सिंह, परवीन, मीनू भारती मौजूद रही।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार