बीजेपी शासन में कानून व्यवस्था ध्वस्त-ओंकार

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने प्रदेश में बढ़ते अपराधों और जनता में बढ़ती असुरक्षा की भावना पर चिंता व्यक्त की है। कांग्रेस प्रवक्ता ने मीडिया में प्रसारित उस खबर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा जिसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि उन्हें किसी के द्वारा गोली मारने की धमकी दी गयी जिस पर उनके द्वारा प्रशासन को लिखित सूचना देने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।
कांग्रेस प्रवक्ता श्री पाण्डेय ने कहा कि जबसे बीजेपी सरकार सत्ता में आयी है कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है जनता मे असुरक्षा की भावना बढ़ी है। जब बीजेपी के नेता ही सुरक्षित नहीं है और प्रशासन उनकी ही सुनवाई नहीं कर रहा है तो ऐसे में आम आदमी अपने को कितना सुरक्षित महसूस करेगा और उसकी सुनवाई कहां होगी। अपने आप में कानून व्यवस्था पर यह एक बड़ा सवाल है। बीजेपी सरकार मे सत्ता संरक्षित रसूखदारों पर बुलडोजर नहीं चलता। सत्ता के संरक्षण में रसूखदारों को कुछ भी करने की पूरी छूट मिली हुयी है। उत्तर प्रदेश की जानी मानी तेज तर्रार पुलिस भी राजनैतिक हस्तक्षेप के कारण सत्ता के संरक्षित रसूखदारों के सामने असहाय नजर आती है।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *