वार्षिकोत्सव के साथ ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जिवली में बृहस्पतिवार को शिक्षा चौपाल, वार्षिकोत्सव और ‘स्कूल चलो अभियान’ का संयुक्त रूप से आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य अमरनाथ राय, विशिष्ट अतिथि बीएसए राजीव पाठक और खंड शिक्षा अधिकारी ठेकमा अजय कुमार तिवारी रहे। संचालन विद्यालय के शिक्षक श्याम बहादुर सिंह ने किया। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बच्चों का वार्षिक परीक्षाफल भी वितरित किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। विगत 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए अनिल सरोज और शशिकला मौर्य को अंगवस्त्र और गीता भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय में बाल वाटिका के अंतर्गत सुसज्जित कक्षा कक्ष का शुभारंभ किया गया। मैथमेटिकल गार्डन के माध्यम से गणित की 30 विधाओं का खेल आधारित प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहा। अंत में प्रधानाध्यापक सदाशिव तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर घनश्याम राय, ग्राम प्रधान लालजी चौहान, मांडलिक मंत्री अतुल कुमार सिंह, जिलामंत्री आशुतोष सिंह, डायट मेंटर विनय शंकर आनंद, सतीश यादव, एआरपी विमल राय, प्रज्ञा त्रिपाठी, अशोक कुमार, धीरज मिश्रा, पवन राय, शैलेन्द्र उपाध्याय, मुनीलाल, नवनीत यादव, संतोष यादव, अश्विनी सिंह, ओम प्रकाश यादव, मनीष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *