मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बिंद मठिया गांव में सुबह ग्यारह बजे जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष ने दो लोगों को लाठी डंडे से मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। वही टीन शेड और दीवाल को भी गिरा दिया। घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर भर्ती कराया एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बिन्द मठिया व्यास गिरि गांव निवासी विजेता गिरी पुत्र सूर्यनाथ गिरी और उसके पाटीदार शक्ति गिरी पुत्र प्रहलाद गिरी आदि से जमीन विवाद काफी दिनों से चल रहा था। आरोप है कि शनिवार को शक्ति गिरि, रामप्रवेश गिरि, मीता गिरी पुत्रगण प्रहलाद गिरी आदि लोग किसी बात को लेकर घर चढ़ कर उनकी ईट की दीवार तथा उस पर रखा टीन शेड गिराने लगे। इसका विरोध करने पर 40 वर्षी विजेता गिरी, 52 वर्षीय गोविंद गिरी को लाठी डंडे से मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। इसकी सूचना लोगों ने तत्काल डायल 112 को दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां विजेता गिरी की हालत गम्भीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष शशिमौली पांडेय ने बताया कि मामला जमीनी विवाद का है।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव