स्व.वीपी सिंह ने समतामूलक समाज को किया सशक्त

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पूर्व प्रधानमंत्री एवं सामाजिक न्याय के प्रणेता स्व.पीपी सिंह की 14वीं पुण्यतिथि तमसा प्रेस क्लब में मनायी गयी। इस दौरान लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। अध्यक्षता चंद्रपाल सिंह यादव तथा संचालन अब्दुर्रहमान अंसारी एडवोकेट ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के पश्चात स्व.पीपी सिंह ने मण्डल कमीशन लागू कर समतामूलक समाज को शसक्त करने व सामाजिक तथा आर्थिक विषमता को दूर करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने समाज के पिछड़े वर्ग के लोगों को देश की मुख्य धारा से जोड़ने सहित आर्थिक व सामाजिक रूप से जागरूक तथा सक्षम करने का कार्य किया। इसके लिए उन्हें सदैव याद किया जायेगा। वह एक राज परिवार के होते हुए भी समाज के पिछड़े लोगों को महत्व देते थे। इसीलिए लोग उन्हें डा.भीमराव अम्बेडकर की श्रेणी में गिनते हैं। अंत में लोगों ने उनके दिखाये हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डा.सुरेश यादव, केके यादव, जुल्फेकार बेग, आफताब आलम कुरैशी, देवमुनि राजभर, जयजय राम प्रजाति, जगीश यादव, श्रृंगारी गौतम, श्रीकांत राम, दिनेश यादव, गुलाब चौहान, कमलेश आर्य, पतिराम यादव, रामप्रताप यादव, प्रदीप यादव, ओम प्रकाश यादव, महेंद्र चौहान, मदन यादव, बृजेश पांडेय, हंसराज यादव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *