आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पूर्वांचल जनमोर्चा के नेतृत्व में मोर्चा कार्यालय कलेक्ट्री कचहरी नगर पालिका रोड पर लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान की द्वितीय पुण्यतिथि मनायी गयी। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंदन प्रधान एवं संचालन सत्येंद्र कुमार ने किया।
मुख्य अतिथि मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव मोहन शिल्पकार ने स्व.रामविलास पासवान के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज हमारे बीच हम लोग के मसीहा नहीं हैं। आज उनकी कमी कमजोर वर्ग को महसूस हो रही है। उनके द्वारा किए गए उनके जीवन काल के कार्यों की चर्चा करेंगे। आज के ही दिन हम लोग संकल्प लेते हैं कि हम लोग जनहित के लिए जन संघर्ष का रास्ता चुना है जो हम युवा वर्गों के लिए प्रेरणादायक होगा। स्व. पासवान जी के पथ पर चलकर मोर्चा को मजबूत करते हुए सामाजिक कुरीतियों को भी दूर करेंगे। विशिष्ट अतिथि मोनू विश्वकर्मा क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी ने स्व.नेता जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पतिराम यादव, कन्हैया लाल श्रीवास्तव, बेलाल अहमद बेग, तेज बहादुर यादव, चंद्रशेखर मौर्य, रामधारी, विपिन कुमार, प्रमोद विश्वकर्मा, बरखू बनवासी, कतवारू मुसहर, मनीष विश्वकर्मा, राममिलन, राधे राम, राम लगन विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार