79वीं जयंती पर याद किये गये स्व.राजीव गांधी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की 79वीं जयंती मनायी गयी। कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद कर नमन किया। तत्पश्चात विचार गोष्ठी हुयी। मुख्य अतिथि मनोज कुमार गौतम सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी थे।
स्व.राजीव गांधी को याद करते हुये जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि स्व.राजीव गांधी सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में देश की बागडोर संभाला। उन्होंने दूरदृष्टि और पक्के इरादे से पंचायती राज संचार क्रांति के अतिरिक्त 18 वर्ष के युवाओं को मत का अधिकार दिलाया। अल्प समय में ही उन्होंने देश के उत्थान के लिये अनेक कार्य किये जो अविस्मरणीय हैं। देश की एकता अखंडता की रक्षा करते हुये शहीद हो गये। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सचिव मनोज कुमार गौतम ने कहा कि राजीव गांधी एक नेता ही नहीं वह संचार क्रांति के जनक थे। उन्हीं की देन है आज देश संचार क्रांति और तकनीकी क्षेत्र में विश्व के बड़े-बड़े देशों को भी मात दे रहा है। देश का प्रत्येक नागरिक राजीव गांधी का सदैव ऋणी रहेगा। उनके बताये रास्ते पर चलकर ही देश में विकास के नये आयाम स्थापित किये जा सकते हैं। इस मौके पर मनोज कुमार सिंह, मुन्नू यादव, श्याम देव यादव, ओंकार पाण्डेय, रविकांत त्रिपाठी, तेजबहादुर यादव, अजीत राय, अमर बहादुर यादव, विशाल दुबे, कन्हैया कुमार राव, नैलू खान, नवनीत राय, मो.आमिर, हौसिला, राय, बृजेश पाण्डेय, शंभू शास्त्री, आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *