अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अतरौलिया के पूर्व ब्लाक प्रमुख माया प्रसाद यादव की 20वीं पुण्य तिथि पर सपा के राष्ट्रीय महा सचिव बलराम यादव, स्व.माया प्रसाद यादव के पुत्र अतरौलिया ब्लाक प्रमुख चन्द्र शेखर यादव ने ब्लाक परिसर में लगी आदमकद कांस्य प्रतिमा पर माल्यर्पण किया।
सपा महासचिव बलराम यादव ने कहा कि माया प्रसाद यादव हम लोगों के बीच में नहीं है मगर उनकी नीतियां, रीतियां व बिचार आज भी हम लोगों के मार्गदर्शन का काम करती हैं। माया प्रसाद यादव कोई व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा थे। उन्होंने कहा कि माया जी का पूरा जीवन सपा को समर्पित था। उन्होंने जीवन में कभी भी अपने वसूलों से समझौता नहीं किया। उनकी कमी को आज भी हमलोग महसूस करते हैं। माया प्रसाद ने अपने जीवन काल में कभी राजनीति को हथियार नहीं बनाया।
क्षेत्रीय विधायक डॉ.संग्राम यादव ने कहा कि माया प्रसाद यादव की उंगली पड़कर राजनीति सीखी है। उन्होंने कहा कि 2024 में पूरे उत्तर प्रदेश से भाजपा का सुपड़ा साफ हो जाएगा। मैं सीट शेयरिंग कमेटी का मेंबर हूं जल्द ही इंडिया गठबंधन से अच्छी न्यूज़ आने वाली है। अतरौलिया के पूर्व ब्लाक प्रमुख व माया प्रसाद के पुत्र चन्द्र शेखर यादव ने कहा कि मेरे पिता जी हमेशा हम लोगो से कहा करते थे कि राजनितिक जीवन में जनता के सुख को अपना सुख, दुःख को अपना दुःख समझना। कभी भी इन लोगों से झूठे वादे मत करना।
इस मौके पर विधायक त्रिभुवन दत्त पाण्डेय, सुभाष चन्द्र जायसवाल, बृजलाल सोनकर, जगदीश पांडेय, शीतला निषाद, उदय राज यादव, नागेंद्र नाथ यादव, चन्द्रजीत यादव, राधेश्याम यादव, कमला यादव, देवी लाल, देवेंद्र यादव, राम पलट गुप्ता, केके यादव, कन्हैया गोंड़ आदि मौजूद थे। संचालन जय प्रकाश यादव ने किया।
रिपोर्ट-आशीष निषाद