108वीं जयंती पर याद की गयी स्व.इंदिरा गांधी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी की 108वां जन्म दिवस जिला कांग्रेस कार्यालय पर शहर अध्यक्ष काजी रेयाजुल हसन की अध्यक्षता में मनाया गया। जयंती में कांग्रेस जनों ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका अमर नारा दूर दृष्टि पक्का इरादा अनुशासन कड़ी मेहनत के बल पर ही देश आगे बढ़ सकता है। शहर अध्यक्ष ने कहा कि हमारा देश षड़यंत्रों पर चल रहा है। देश प्रेम और विकास पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है जो आने वाले दिनों में आम नागरिकों के लिए अच्छा नहीं लग रहा है। हमें इस पर ध्यान देना होगा। इस अवसर पर चंद्रपाल यादव, मुन्नू यादव, मोहम्मद आमिर, तेज बहादुर यादव, जगदंबिका चतुर्वेदी, गुलाब राय, प्रमोद यादव, प्रदीप यादव, शीला भारती, प्रेम चौहान, शमा खान, मुन्नू मौर्य, मुशीर अहमद, धर्मेंद्र यादव, महताब आलम, श्याम सुंदर सिंह आदि लोग उपस्थित थे। संचालन मोहम्मद आमिर ने किया।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *