स्व. चौधरी चरण सिंह ने किसानों के लिए बहुत सारे कार्य किये-जिलाधिकारी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर कृषि विभाग के परिसर में आयोजित किसान सम्मान दिवस एवं जनपद स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि आज का दिवस पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 चौधरी चरण सिंह जी की याद में मना रहे हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के वीरभूमि मे किसान परिवार में हुआ था, गांव में पले-बढ़े एवं किसानों की समस्याओं को समझा और बाद में आजादी के आन्दोलन मे भाग लिया। आजादी के बाद उत्तर प्रदेश में मंत्री परिषद के सदस्य के रूप मे उन्होने अपनी सेवायें दी, बाद में वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी बने एवं भारत सरकार में प्रधानमंत्री भी बने। इन समस्त पदों पर रहकर उन्होने अन्नदाता किसानों के लिए बहुत सारे कार्य किये। उन्होने जितना कार्य किसान के सम्मान एवं बेहतर जीवन के लिए किया, उसी की याद में हम आज यह किसान सम्मान दिवस मना रहे हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि आज जिन किसानों को सम्मानित किया गया, वह भारत रत्न स्व0 चौधरी चरण सिंह जी की ही देन है। उन्होने कहा कि आज जिनको सम्मानित किया गया, उन्होने अपने-अपने क्षेत्रों मे अच्छी उत्पादकता की है, अच्छा कार्य किया है। उन्होने किसानों से अपील किया कि इस गोष्ठी के अन्तर्गत कृषि संवर्गीय विभागों द्वारा लगाये गये समस्त स्टालों का अवलोकन अवश्य करें, एवं कृषि से संबंधित समस्त प्रकार की योजनाओं, कृषि यंत्र, बीज आदि की जानकारी प्राप्त कर उसका लाभ उठायें, प्रत्येक स्टाल पर महत्वपूर्ण जानकारियां हैं, जो आपके उत्पादकता को बढ़ाने में मदद कर सकता है। उन्होने किसानों से कहा कि यदि आप एफपीओ के सदस्य हैं, तो आपको 80 प्रतिशत तक का अनुदान प्राप्त हो सकता है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जैविक खेती को बढ़ावा दें एवं उसका व्यापक प्रचार-प्रसार करें, जैविक खेती में उत्पादकता थोड़ी कम होती है, लेकिन दाम ज्यादा मिलता है। उन्होने अपील किया कि अधिक से अधिक किसान फार्मर रजिस्ट्री अवश्यक करायें, फार्मर रजिस्ट्री बन जाने से किसानों को बहुत से लाभ मिलेंगे। उन्होने कहा कि आने वाले दिनों में किसान सम्मान निधि, खाद-बीज सब्सिडी, लोन आदि फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से ही मिलेगा।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *