फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के भोरमऊ ग्राम निवासी अमरजीत चौरसिया पुत्र रामानन्द चौरसिया ने भोरमऊ ग्राम स्थित फूलपुर सिकरौर मॉर्ग से सटे गाटा सख्या 495 में रकबा 0,411 हे. में से 140 कड़ी भूमि का बैनामा खातेदार जोहरा पत्नी अयूब निवासी गंडी से वर्ष 2021 में क्रय किया था। उसके बाद शेष भूमि पर जोहरा के रिश्तेदार प्लाटिंग करने लगे। खरीदी गई भूमि पर प्रार्थी माह जनवरी 2026 में अपनी भूमि की घेराबंदी करने गया तो भूमाफिया प्लाटरांे ने कब्जा करने से रोक दिया और लोकनिर्माण विभाग की सड़क के बीचों बीच से नाप कर भूमि कब्जा की बात करने लगे। पीड़ित ने एसडीएम फूलपुर को प्रार्थना पत्र देकर रोड हसिया निर्धारित कराने का अनुरोध किया। एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल ओर राजस्व निरीक्षक को निर्देशित किया कि रोड हसिया निर्धारित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। लेखपाल की रिपोर्ट के बाद दबंग भूमाफिया प्लाटर पीड़ित भाजपा बूथ अध्यक्ष को धमकाने लगे और समझौते का दबाव बनाने लगे। जब सड़क का हसिया निर्धारित होने के बाद क्रय की गई भूमि के भूभाग में 11 कड़ी भूमि कम थी जिसके लिए पीड़ित अमरजीत थाना तहसील के चक्कर लगाता रहा। थक हार कर अमरजीत ने प्रदेश के मुखिया सहित जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायती रजिस्टर्ड पत्र के माध्यम से लगाई गुहार है।
इस संबंध में एसडीएम से बात करने पर बताया गया कि एसआईआर के कारण काफी व्यस्तता रही। परन्तु किसी भी हाल में किसी की भूमि पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा, न्याय संगत, उचित कार्यवाही होगी।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय