फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्रदेश नेतृत्व द्वारा मनोनीत किए गए लोकसभा लालगंज से सूरज प्रकाश श्रीवास्तव का अध्यक्ष पद पर मनोनयन के बाद प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा गाजे बाजे के साथ स्वागत किया गया।
सर्व प्राथम जगदीशपुर इंटर कालेज के सामने ग्राम प्रधान जगदीशपुर द्वारा सैकड़ो ग्रामीणों के साथ अध्यक्ष का स्वागत किया गया। फूलपुर नगर में प्रवेश करते ही शंकर जी तिराहे पर भाजपा नेता अंशू जायसवाल ने स्वागत किया तो वहीं पानियर कान्वेंट स्कूल सहित फूलपुर ब्लाक के क्षेत्र पंचायत सभागार में फूलपुर ब्लाक मंडल के अध्यक्ष भानू चौहान सहित समस्त पदाधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता से ही हमारी पहचान है। इनके सम्मान के लिए हम हर सम्भव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर हनुमंत सिंह, सिकन्दर कुशवाहा, नागेन्द्र यादव, राम सिंगार यादव, प्रधान साबिर, इहतेशाम, पूर्व विधायक अरुण कान्त यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय