आजमगढ़ (सृष्अिमीडिया)। शहर मुख्यालय लगायत ग्रामीण अंचलों में सोमवार को धन की देवी मां लक्ष्मी की लोगों ने पूजा अर्चना की। जगह-जगह पंडालों में मां लक्ष्मी व गणेश की प्रतिमा स्थापित की गयी थी जहां श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। दीपावली पर रात भर जमकर लोगों ने आतिशबाजी की। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आये। घरों में भगवान गणेश व माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की गयी। साथ ही लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान पूरा जनपद दूधिया रोशनी से नहा उठा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।
जनपद में सोमवार को दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। दीपावली पर्व की खरीदारी के लिए बाजारों में काफी भीड़ देखने को मिली। शहर में लोगों की भारी भीड़ रही। मिठाई की दुकानों पर काफी भीड़ देखने को मिली। सर्राफा की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ रही। दीपावली पर्व पर फूल मालाओं की दुकाने सजी रहीं। कुछ दुकानदार ठेले पर माला लेकर बेचते दिखाई दिये। दीपावली पर्व पर सभी लोग अपने-अपने घरों को फूल मालाओं से सजाने में लगे थे।
शाम होते ही नगर लगायत ग्रामीण क्षेत्र दूधिया रोशनी से नहा उठा। घरों पर दीपक जलाये गये। महिलाएं सुबह से ही साफ सफाई व पकवान बनाने मंे लगी रहीं। शाम होते ही आंगन में मिट्टी के बने दीयों से दीपमाला सजा कर मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया। बच्चों सहित युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। दीपावली पर्व को लेकर खाद्य पदार्थों के प्रति प्रशासन भी चौकन्ना रहा। जगह-जगह छापेमारी कर नकली खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग की। शासन के निर्देश पर अस्पताल भी एलर्ट मोड पर रहे। जनपद के कई हिस्सों में मेले का भी आयोजन किया गया था। दीपावली के एक दिन पूर्व से ही बाजारों में चहल पहल रही। लोगों ने जमकर खरीददारी की।
भदुली संवाददाता के अनुसार गेलवारा गांव में युवकों ने मिंटू यादव ग्राम पंचायत प्रधान प्रत्याशी के नेतृत्व में दीपावली पर्व पर मां लक्ष्मी व गणेश की प्रतिमा स्थापित की। पंडाल की आकर्षक सजावट की गयी थी। भक्ति गीतों से गांव सराबोर होता रहा। शाम को दर्शनार्थियों की भारी भीड़ रही। पूजन अर्चन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ता जालंधरर यादव, जयहिंद यादव, सिंटू यादव, प्रिंस यादव, प्रशांत यादव, दिवेश यादव, रवि यादव, दीपांशु यादव, अंग्रेज यादव आदि उपस्थित रहे।
इनसेट-
वाहनों का शहर में प्रवेश वर्जित
आजमगढ़। दीपावली पर्व को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिखा। शहर में भारी भीड़ न हो तथा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाहनों को शहर में प्रवेश वर्जित कर दिया गया था। जिससे की शहर में जाम की समस्या न हो सके और लोग आसानी से दीपावली पर्व की खरीदारी कर सकंे। शाम के समय शहर में काफी भीड़ देखने को मिली जिससे लोगों को आने-जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ा। शहर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह पुलिस फोर्स लगायी गयी थी जिससे कि किसी को भी किसी तरह की समस्या न हो सके।
रिपोर्ट-सुबास लाल