मंदिर की दान पेटिका सहित घर से लाखों की चोरी

शेयर करे

फरिहा आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गंभीरपुर थाना अन्तर्गत फैजुल्लापुर गांव में मंगलवार की रात चोरो ने लाखों का माल उड़ा दिया।
फैजुल्लापुर गांव निवासी राजेन्द्र प्रसाद चौहान के घर में मंगलवार की रात दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अन्दर घुस कर घर में रखे बक्से सिवान में उठा ले गये। उसमे रखे गहने, कपड़े और नकदी लेकर फरार हो गये। बगल में स्थित मन्दिर में रखे दान पेटी को दूर खेतो में ताला तोड़कर दान पेटी में रखे पैसे चोरी कर लिया। पीड़िता ने बताया कि करीब डेढ़ लाख नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को सुबह हुई तो बक्से और मंदिर के दान पेटी को उठा कर घर लाये। चोरी की सूचना थाना गंभीरपुर को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करके वापस चली गयी। पुलिस को देरी से घटना स्थल पर पहुंचने से जनता में आक्रोश व्याप्त है।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *