लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सरायमोहन गांव के बेसो नदी के किनारे ताड़ के पेड़ को काट रहे मजदूर की पेड़ से गिरने पर मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर पुलिस ने बताया कि गांव के लोग एक्सीडेंट की झूठी सूचना देकर मुकदमा दर्ज करा रहे थे। जांच में पता चला कि पेड़ गिर जाने से मौत हुई है। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सराय मोहन गांव निवासी रिंकू सरोज 35 वर्ष गांव के बेसो नदी के किनारे लगे ताड़ के पेड़ को काटने गया था। तभी उसके ऊपर पेड़ गिर गया। मौजूद लोग उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मौर्या ने बताया की मृतक की पत्नी रिया की तहरीर पर ताड़ के पेड़ गिरने से मौत का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद