मार्ग दुर्घटना में मजदूर की मौत

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अहरौला थाना क्षेत्र के युधिष्ठिरपट्टी गावं निवासी मजदूर सब्जी लेने बाजर जा रहा था। गांव के पास ही अहिरौला की तरफ से तेज गति से आ रही बोलेरो की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
अहरौला थाना क्षेत्र के युधिष्ठिरपट्टी ग्राम निवासी रणधीर गौड़ शनिवार की शाम घर से सब्जी की खरीदारी करने के लिए स्थानीय बसहीं बाजार के लिए निकले थे। गांव के बाहर स्थित सड़क पर निकलते ही अहरौला बाजार की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बोलेरो पीछे से रणधीर को टक्कर मारते हुए गोपालगंज की ओर निकल गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। घायल की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग उन्हें जिला मुख्यालय ले जा रहे थे कि रास्ते में ही घायल रणधीर ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर घर लौटे और मौत की जानकारी अहरौला थाने को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक परिवार की आजीविका चलाने के लिए मजदूरी करता था। उसके एक पुत्र व दो पुत्री बताए गए हैं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *