आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सुप्रसिद्ध कवि पं. सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन द्वारा रचित खंड काव्य ’श्रीराम महिमा सागर’ का विमोचन समारोह पूर्वक नगर के गुरुघाट स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में हुआ।
अध्यक्षता करते हुए महामण्डलेश्वर श्री श्री 1008 श्री राम कृष्ण दास जी महाराज ने कहा कि कुंदन कृत ’श्रीराम महिमा सागर’ अपनी प्रस्तुति में बेजोड़ है। कुंदन ने भक्ति काव्य की रचना कर कवियों में उत्कृष्ट स्थान बनाया है, यह पुस्तक लोगों के लिए निश्चित ही बहुत उपयोगी होगा।
मुख्य अतिथि डेंटल कालेज आजमगढ़ के चेयरमैन डॉ.कृष्ण मोहन त्रिपाठी ने सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन की रचनाओं को लोक मंगलकारी बताया। विशिष्ट अतिथि आर्थों सर्जन डा. मनीष त्रिपाठी ने ’श्रीराम महिमा सागर’ को श्रेष्ठ पुस्तक बताते हुए आज के समय में ऐसी ही रचनाओं की आवश्यकता की बात कहीं।
कवि संजय कुमार पांडेय ’सरस’, श्री श्री 108 संजय दास महाराज आदि ने श्रेष्ठ धार्मिक रचनाओं के लिए कुंदन को ’तुलसी सम्मान’ से सम्मानित किया। अनिल मिश्र और रजनीकांत तिवारी द्वारा प्रस्तुत भजन सराहनीय रहे।
इस मौके पर चंद्रमा ऋषि आश्रम के महंत बम बम गिरी महाराज, कवि हरिहर पाठक, ब्रजेश नंदन पांडेय, गिरीश चतुर्वेदी, आनंद उपाध्याय, लल्लन तिवारी, जनमेजय पाठक, अवनीश मिश्रा, राम मिलन सिंह, संजय सिंह,शरद तिवारी, शुभम दास महाराज, शम्भू दास महाराज, विवेकानंद पाराशर, सत्यप्रकाश तिवारी, आदि उपस्थित रहे। संचालन कवि संजय कुमार पांडेय सरस ने किया। संयोजक संजय दास महाराज ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार