आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अखिल ब्रह्म विज्ञान संस्थान आजमगढ़ का अध्यक्ष बनाए जाने पर कवि एवं समाजसेवी पंडित सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन का स्वागत किया गया। इस अवसर पर वे सनातन धर्म गौरव की उपाधि से सम्मानित हुए।
नगर स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में अंगवस्त्रम और सम्मानपत्र भेंट कर आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव कवि संजय कुमार पांडेय सरस ने कहा कि कुन्दन जी श्रीराम महिमा सागर सहित अनेक धार्मिक पुस्तक की रचना किए हैं और सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करते रहते हैं। समाजसेवी पत्रकार पं. सौरभ उपाध्याय ने कहा कि श्री कुन्दन एक निष्काम कर्मयोगी की भांति सदैव कुशलता पूर्वक धार्मिक और सामाजिक कार्यांे को करते हुए परोपकार में लगे रहते हैं।
पं. सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने अपने सम्मान के लिये आभार व्यक्त करते हुये संस्कार और राष्ट्रीयता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि धर्म विज्ञान संस्थान सनातन धर्म के विचारों के अनुरूप चलने हेतु लोगों को प्रेरित करते हुए समाज सेवा के लिए समर्पित है।
इस मौके पर राजेश रंजन, अशोक कुमार तिवारी, बंशीधर पाठक, विजय विश्वकर्मा, रजनीकांत तिवारी, विजयलक्ष्मी आदि उपस्थित रहीं। संचालन आचार्य आनंदमणि चतुर्वेदी ने किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार