आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मध्य प्रदेश के दिलेरी धाम से पधारे साकेत पीठाधीश्वर योगी रामानंद दास ने धार्मिक, सामाजिक कार्यों के लिए पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन को अंग वस्त्रम और रुद्राक्ष भेंट कर सम्मानित किया।
नगर के बेलईसा स्थित अनिल सिंह के आवास पर हुए कार्यक्रम में योगी रामानंद दास ने कहा कि अपने कर्म में कौशल दिखाने वाला ही योगी है। कुशलता के साथ अपने कार्यों को निष्पादित करने वाले की संसिद्धि वरण कर लेती है। उन्होंने कहा कि महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने बीएचयू के एक दीक्षान्त समारोह में भारत रत्न डॉ. भगवान दास की उपस्थिति में कहा था कि हम एक ऐसे भारत की कल्पना करते हैं, जहां के नागरिक अपने-अपने कार्यों में लगें। वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके गुरूजी अवैद्यनाथ ने कहा था कि राष्ट्र का उत्थान तभी होगा ज़ब सरकारी अधिकारी, कर्मचारी अपने-अपने कार्यों को सम्यक ढंग से करें। पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन के धार्मिक और सामाजिक सेवा की सराहना करते हुए उन्होंने कुंदन को कर्मयोगी बताया। पंडित सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने साकेत पीठधीश्वर योगी रामानंद दास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संत महिमा का बखान किया। उन्होंने कहा कि प्रभु की कृपा से ही संत दर्शन का सौभाग्य मिल पाता है। इस मौके पर अनिल सिंह, बृजेश सिंह, नीरज सिंह, संजीव कुमार सिंह, महंत संजय पाण्डेय, शास्वत राय, रजनीकांत तिवारी, अशोक कुमार तिवारी, अमित राय आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार