आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। 14वीं अक्षय कुमार इंटरनेशनल कुडो प्रतियोगिता एवं 13वीं राष्ट्रीय कुडो का आयोजन सूरत के उकातरसडीया यूनिवर्सिटी में 25 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक फी एसोसिएशन कुडो प्रतियोगिता इंटरनेशनल फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा किया गया था। प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्यों से सोलह सौ कुडो खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिसमे से कुडो स्पोर्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश से 41 खिलाड़ियों ने भी प्रतिभा करते हुए कुडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुडो एसोसिएशन आजमगढ़ के दस खिलाड़ियों ने स्थान हासिल किया। जनपद वापसी पर सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।
संजय यादव के नेतृत्व में 14वीं अक्षय कुमार इंटरनेशनल कुडो प्रतियोगिता में निशि सिंह ने (स्वर्ण पदक), सुप्रीत पटेल, माधव यादव (रजत पदक) संदीप गुप्ता ने (कांस्य पादक) प्राप्त किया एवं 13वीं राष्ट्रीय कुडो प्रतियोगिता में निशि सिंह, सुप्रीत पटेल (स्वर्ण पदक), प्रियांशी केसव (रजत पदक) माधव प्रताप यादव, फहीम उल हक, संदीप गुप्ता, आदित्य यादव, शिवम प्रजापति, सचिन कुमार (कांस्य पदक) प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। नगर आगमन पर रोडवेज पर सर्वाेदय ग्रुप ऑफ एजुकेशन के प्रबंधक एवं कुडो आजमगढ़ मुख्य संरक्षक राजेन्द्र प्रसाद यादव, संरक्षक निशांत राय, अध्यक्ष संजय कुमार यादव, उपाध्यक्ष राज श्रीवास्तव, महासचिव देवेंद्र कुमार वर्मा, संयुक्त सचिव नितिका सिंह यादव, नूतन सिंह कोषाध्यक्ष हिमांशु यादव आदि ने सभी खिलाड़ियों का फूल मालाओं से स्वागत किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार