आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सर्वाेदय पब्लिक स्कूल में कुडो ऐसोसिएशन आजमगढ़ के तत्वाधान में एक दिवसीय सातवीं कुडो जिला स्तरीय इंटर स्कूल प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ़ जिले के विभिन्न स्कूलों से 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
अयोजन के मुख्य अतिथि सर्वाेदय ग्रुप ऑफ एजुकेशन के प्रबंधक एवं कुडो के संरक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते अपराध की संख्या को देखते हुए बच्चों को सुरक्षा हेतु आत्मनिर्भर करना जरूरी है परंतु महिला व बच्चियों को खुद की सुरक्षा के लिए आत्मनिर्भर बनना बहुत आवश्यक है ताकि वह स्वयं की रक्षा के लिए इस कला का प्रयोग कर अराजाकतत्व व मनचलों को सबक सिखा सकें और अपनी रक्षा कर सकें। कुडो के अध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि मार्शल आर्ट की शुरुआत सर्वप्रथम भारत में हुई थी परंतु इसको विशेष महत्व न मिलने के कारण जापान व चाइना में मार्शल आर्ट कला का विस्तृत रूप से विकास हुआ और वर्तमान समय में कहीं न कहीं यह दोनों देश मार्शल आर्ट कूड़ो कला में आगे दिखते हैं। परंतु अब भारत में भी इस कला को विशेषता दी जा रही है। आज जो खिलाड़ी यहां चयनित होगा उसको कुडो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर सचिव देवेंद्र वर्मा, संयुक्त सचिव नितिका सिंह यादव, निर्णायक मंडल नवदीप सिंह, लक्ष्मी कांत, विनोद, संघर्ष, शाहिल, अंशुमान, उमाशंकर, प्रियम, संदीप, आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार