केटी गैस एजेंसी संचालक ने जरूरतमंदों को दिया ह्वीलचेयर

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जरूरतमंदों के लिए हमेशा निःस्वार्थ भाव से प्रयासरत प्रयास सामाजिक संगठन पर विश्वास जताते हुए शहर के केटी गैस एजेंसी के संचालक देवेन्द्र पाण्डेय (पप्पू) जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आये। शुक्रवार को प्रयास सामाजिक संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह से मिलकर दो व्हील चेयर व पांच छड़ी प्रदान कर जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए दिया।
इस दौरान प्रयास केन्द्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहाकि संस्था निरंतर जरूरतमंदों के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्य कर रही है, जिसका परिणाम है कि समाज का वह तबका जो जरूरतमंदों की मदद करना चाह रहा है, वह प्रयास सामाजिक संगठन को माध्यम बना रहा है। इसी कड़ी में आज केटी गैस के संचालक देवेन्द्र पाण्डेय पप्पू ने जरूरतमंदों की मदद के लिए दो व्हील चेयर व पांच छड़ी देकर जरूरतमंदों की मदद की। जरूरतमंदों की सेवा ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। मेरी नजरों में यह सबसे बड़ा धर्म भी है। इस मौके पर सौरभ, अमित यादव, दिलीप, राजेन्द्र, रंजन सहित आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *