पवई ब्लाक में संपन्न हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक

शेयर करे

पवई आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पवई विकासखंड के क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लॉक प्रमुख वरुण कांत यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को सम्पन्न हुई। बैठक में खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार बिंद एवं अन्य जिम्मेदार अधिकारी मौजूद रहे। जिसमें सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधान भी उपस्थित थे। सभी सदस्यों द्वारा इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण का प्रस्ताव दिया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख वरुण कांत यादव द्वारा सभी कार्यों को कराने का आश्वासन दिया गया। खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार बिंद द्वारा बताया गया कि सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों का यात्रा भत्ता अगले सप्ताह तक उपस्थित सभी सदस्यों के खाते में डोंगल के माध्यम से भुगतान कर दिया जाएगा। और कार्य कराने के लिए प्रस्ताव लेखाकार के पास जमा कर दें। इस मौके पर धर्मेश चौहान, लेखाकार राजकुमार, सहायक विकास अधिकारी पारसनाथ यादव, कुमार गौरव, प्रधान प्रतिनिधि राहुल चौरसिया, व बीडीसी अभय राज यादव, विद्या आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-नरसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *