कृष्णपाल सदर व सूरज प्राकश श्रीवास्तव बने लालगंज अध्यक्ष

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील क्षेत्र के बनकट गुलउर निवासी कृष्ण पाल के आजमगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने सगड़ी तहसील पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया वही लालगंज जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के बनने पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई देकर खुशी का इजहार किया।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के बनकट गुलउर निवासी कृष्ण पाल सिंह को उत्तर प्रदेश भाजपा के द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर सगड़ी तहसील पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी वहीं सगड़ी तहसील परिसर में मिठाई बताकर खुशी का इजहार किया विदित हो पेशे से आजमगढ़ दीवानी अधिवक्ता कृष्णपाल गोपालपुर विधानसभा से वर्ष 1991 96 व 2017 में तीन बार भाजपा प्रत्याशी रह चुके हैं वहीं आजमगढ़ जिला संगठन में तीन बार महामंत्री के पद पर कार्य कर चुके हैं वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य रहे कृष्ण पाल स्वभाव से मधुर व भाजपा के प्रति समर्पित कार्यकर्ता के रूप में जनपद व क्षेत्र में पहचान रही है शुक्रवार को उत्तर प्रदेश भाजपा के द्वारा आजमगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर सगड़ी तहसील क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी इस दौरान आजमगढ़ भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य तारकेश्वर ओझा वह मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पटेल महामंत्री तारकेश्वर तिवारी कृष्णकांत राय चंद्रशेखर सिंह जगजीवन राय कैलाश राय सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सूचना मिलते ही सगड़ी तहसील परिसर में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया
लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार- भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सूरज प्रकाश श्रीवास्तव को संगठनिक जिला लालगंज का जिलाध्यक्ष मनोनयन किए जाने पर पूर्व सभासद व मण्डल उपाध्यक्ष लालगंज गौरव कुमार रघुवंशी के आवास पर पूर्व जिला महामंत्री भाजयुमो अवनीश राय बन्टी के नेतृत्व मे लालगंज के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। अवनीश राय बंटी राय ने कहा कि एक ऊर्जावान युवा नेता को शीर्ष नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष मनोनयन कर कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाया है। युवा नेता पार्टी के युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष निर्वतमान जिला महामंत्री सहित विभिन्न दायित्वो का निर्वहन को देखते भारतीय जनता पार्टी ने जनपद लालगंज की कमान सौपी है। नये जिलाध्यक्ष को पाकर कार्यकर्ताओ मे हर्ष व्याप्त है। इस अवसर पर अशोक राय, सर्वेश राय, इन्द्राज चौहान, संजय जायसवाल, रजनीश जायसवाल, प्रवेशराय, अतुल सिंह, अरुण सिंह, शिवेन्द्र राय, हरी यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद/फहद खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *