प्रदर्शन कर कोटेदारों ने मांगी मिनिमम इन्कम गारंटी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश के उचित दर विक्रेताओं का खाद्यान्न एवं चीनी लाभांश बढ़ाने व मिनिमम इन्कम गारन्टी दिये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी कार्यालय व जिला पूर्ति कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष विजय कुमार राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कोटेदार शासन के मंसानुसार राशन वितरण करते हैं। साथ ही कोरोना काल में भी प्रधानमंत्री अन्न योजना व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत निःशुल्क वितरण किया गया। कोटेदार अपने व अपने परिवार के जीवन की परवाह न करते हुए सरकार के दिशा-निर्देशों में ई-पास मशीन से ईमानदारी के साथ वितरण किया, जिसकी सराहना पूरे भारत में की गयी और उत्तर प्रदेश सरकार को भारत सरकार ने प्रशस्ति पत्र भी दिया।
दिनेश सिंह ने कहा कि कोटेदार सरकार के अन्य आदेशों जैसे आयुष्मान कार्ड, किसान फार्मर रजिस्ट्री, एसआईआर वोटर लिस्ट संशोधन आदि में सहयोग करते हैं। कोटेदारों का लाभांश 10 रुपये कुन्तल ही मिलता है जबकि अन्य प्रदेशों जैसे हरियाणा में 200 रुपये प्रति कुन्तल, गोवा में 220, केरल में 200, दिल्ली में 200 तथा गुजरात में 20 हजार मिनिमम इनकम गारंटी दिया जा रहा है।
कोटेदारों को अन्य प्रदेशों की भांति लाभांश व मिनिमम इन्कम गारन्टी दी जाय जिससे इस महंगाई में कोटेदार परिवारों का भरण-पोषण सुचारू रूप से हो सके। अन्यथा की स्थिति में आगामी 28 जनवरी से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन व विधानसभा घेराव के लिए बाध्य होंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन, प्रशासन व उत्तर प्रदेश सरकार की होगी।
इस अवसर पर दिनेश सिंह, अशोक सिंह, महेंद्र यादव, दीपक पांडे, वीरेंद्र यादव, चंद्रशेखर यादव, सीताराम मौर्य, आशीष राय, सौरभ राय, दीनानाथ आदि कोटेदार उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *