चन्दौली (सृष्टि मीडिया)। ताराजीवनपुर क्षेत्र के पटपरा में कोटेदार की मनमानी से अजीज ग्रामीण ने सस्ते गले की दुकान पर पहुंच कर जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि 3 से 5 महीने तक का कोटेदार द्वारा पास मशीन पर अंगुठा लगाने के बाद भी राशन नहीं दे रहा है।
विकास खंड सकलडीहा के पटपरा गांव में कल 450 राशन कार्ड धारी है। लेकिन कोटेदार द्वारा पांच महीने से अंगूठा लगाने के बाद भी राशन नहीं दे रहा है। यही नहीं दुकान भी खोलने का काम नहीं करता है। इसकी शिकायत भी ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से किया। लेकिन जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई। एक बार फिर ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे दिया ।दर्जनों की संख्या में महिला व पुरुष राशन लेने सस्ते गले की दुकान के पास पहुंचे तो कोटेदार तालाबंद कर गायब मिला। इससे आक्रोशित उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया। चेताया कि अगर हम लोगों को राशन दिलाने का काम विभागीय अधिकारियों द्वारा नहीं किया गया तो हम लोग सड़क पर भी उतरने का काम करेंगे। इस संबंध में पूछे जाने पर कोटेदार रामबाबू ने बताया कि गलत आरोप लगाया जा रहा है। जल्द ही राशन वितरित किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से नंदनी देवी, रमवंती,सुनीता,सुमन,तेतरा देवी, बिंदु देवी, प्रेमा देवी, बसंती, सविता,तुलसी देवी सहित तमाम महिलाएं और पुरुष शामिल रहे।