सफर पर निकलने से पहले कर लें रास्ते की जानकारी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गुरुवार को सफर पर निकलने वालों को समय से पहले घर छोड़ना होगा। कई मार्गों पर रूट डायवर्ट रहेगा, क्योंकि उस दिन निजामाबाद क्षेत्र के गंधुई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी सभा का आयोजन किया गया है। सभा में भीड़ को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने रूट चार्ट तैयार किया है, जो सुबह छह बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक लागू रहेगा।

ट्रक, डीसीएम मालवाहक, रोडवेज व प्राइवेट बसों आदि के लिए निर्धारित रूट
-चेक पोस्ट थाना रानी की सराय से फरिहां चौराहा, सरायमीर, फूलपुर, शाहगंज की तरफ जाने वाले वाहन चेक पोस्ट से मुहम्मदपुर तिराहा से आगे सदाफल तिराहा से दाएं मुड़कर ठेकमा, सरायमोहन, बरदह से दाएंमुड़कर मार्टिंनगंज, दीदारगंज होते हुए अम्बारी चौराहा से गंतव्य को जाएं।
-मुहम्मदपुर तिराहा से फरिहां चौराहा, निजामाबाद, सरायमीर की तरफ जाने वाले वाहन का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
-शाहगंज मार्ग से फूलपुर, सरायमीर, फरिहा चौराहा मार्ग से होते हुए आजमगढ़ शहर की तरफ जाने वाले वाहन अम्बारी चौराहा से दाहिने मुड़कर दीदारगंज, मार्टिंनगंज से बरदह बाएं मुड़कर भीरा, सरायमोहन, ठेकमा होते हुए सदाफल तिराहा से वाराणसी-आजमगढ़ मुख्य मार्ग से अपने गंतव्य को जाएंगे।
-शाहगंज मार्ग से जाने वाले वाहन फूलपुर, सरायमीर, फरिहां चौराहा से होते हुए आजमगढ़ शहर की तरफ जाने वाले वाहन अम्बारी चौराहा से बाएं मुड़कर माहुल से अहरौला होते हुए बूढ़नपुर चौराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।
-सरायमीर से फरिहां चौराहा की तरफ आने वाले वाहनों का आवगमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
-मंदुरी तिराहा से तहरबरपुर, निजामाबाद की तरफ, भंवरनाथ चौराहा से तहबरपुर की तरफ तथा भदुली अण्डरपास से निजामाबाद की तरफ जाने वाले, रानी की सराय बाजार-निजामाबाद मोड़ से निजामाबाद की तरफ जाने वाले, फरिहां चौराहा से निजामाबाद की तरफ जाने वाले तथा निजामाबाद से फरिहां चौराहा की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
कार्यक्रम स्थल पर आने वाले बसों का यह होगा रुट मार्गःः
-विधानसभा अतरौलिया क्षेत्र से कार्यक्रम स्थल आने वाले वाहन बूढ़नपुर चौराहा से दाएं मुड़कर आजमगढ़-अम्बेडकर मार्ग पर मंदुरी तिराहा से दाएं मुड़कर निजामाबाद-तहबरपुर मार्ग से तहबरपुर, नवानगर , तहबरपुर , टीकापुर, सरदहा से निजामाबाद होते हुये कार्यक्रम स्थल जाएंगे।
-विधान सभा गोपालपुर से कार्यक्रम स्थल आने वाले वाहन मंदुरी तिराहा से दाएं मुड़कर निजामाबाद-तहबरपुर मार्ग से तहबरपुर, नवानगर , तहबरपुर , टीकापुर, सरदहा से निजामाबाद होते हुए कार्यक्रम स्थल को जाएंगे।

-विधानसभा सगड़ी से कार्यक्रम स्थल आने वाले वाहन हाफिजपुर चौराहा से जुनैदगेज चौराहा, भंवरनाथ चौराहा से तहबरपुर आजमगढ़ मार्ग से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सर्विस मार्ग से सरदहां से बाएं मुड़कर सोफीपुर, शेरपुर होते हुए निजामाबाद से कार्यक्रम स्थल जाएंगे।
-विधानसभा मुबारकपुर से कार्यक्रम स्थल में आने वाले वाहन बैठौली तिराहा से दाहिने मुड़कर हाफिजपुर चौराहा से जुनैदगंज चौराहा, भंवरनाथ चौराहा से तहबरपुर मार्ग से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सर्विस मार्ग से सरदहां से बाएं मुड़कर सोफीपुर, शेरपुर होते हुए निजामाबाद से कार्यक्रम स्थल को जाएंगे।
-विधानसभा निजामाबाद से कार्यक्रम स्थल में आने वाले वाहन निजामाबाद बाजार होते हुए कार्यक्रम स्थल को जाएंगे।

फरिहा चौराहा से कार्यक्रम स्थल मे आने वाले वाहन हेतु रुट व्यवस्था
-विधानसभा सदर से कार्यक्रम स्थल आने वाले वाहन चेक पोस्ट रानी की सराय से दाहिने मुड़कर फरिहां चौराहा पहुंचकर दाएं मुड़कर फरिहां-निजामाबाद मार्ग होते हुये कार्यक्रम स्थल को जाएंगे।
-विधानसभा मंेहनगर से कार्यक्रम स्थल जाने वाले वाहन बिन्द्राबाजार से मुहम्मपुर तिराहा से बाएं फरिहां चौराहा से निजामाबाद मार्ग होते हुए जाएंगे।
-विधानसभा मेंहनगर से कार्यक्रम स्थल में आने वाले वाहन बिन्द्राबाजार से मुहम्मपुर तिराहा से बाएं मुड़कर फरिहां चौराहा-निजामाबाद मार्ग होते हुए जाएंगे।
-विधानसभा फुलपुर-पवई से कार्यक्रम आने वाले वाहन सरायमीर से फरिहां चौराहा से निजामाबाद मार्ग होते हुए जाएंगे।

-विधानसभा दीदारगंज से कार्यक्रम स्थल आने वाले वाहन सरायमीर से फरिहां चौराहा, निजामाबाद मार्ग होते हुए कार्यक्रम स्थल को जाएंगे।

इनसेट —
“नो-फ्लाइंग जोन“
कार्यक्रम स्थल के पांच किमी क्षेत्र होगा नो-फ्लाइंग जोन
आजमगढ़। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल व आसपास का पांच किलोमीटर का क्षेत्र “नो-फ्लाइंग जोन“ घोषित किया गया है।
अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 16 मई को जनपद के ग्राम गंधुई में कार्यक्रम प्रस्तावित है। जनपद में धारा 144 पूर्व से ही लागू है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के जनपद में कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम स्थल को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। कार्यक्रम स्थल के पांच किमी की परिधि में सभी प्रकार के ड्रोन उड़ान/संचालन पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेंगे।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *