फरिहां आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद थाना के फरिहां चौकी अंतर्गत सराय भाऊ गांव के पास मजदूर श्रीराम 42 वर्ष पुत्र गंगाराम, धनेश्वरी पत्नी श्रीराम, राग राम पुत्र श्रीराम निवासी पाली झारखंड अपने परिवार के साथ सराय भाऊ ईंट भट्ठा पर मजदूरी का कार्य करते थे। रविवार की रात्रि श्रीराम की पत्नी और पुत्र में विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि मारपीट भी आपस में लोग कर लिए, जिसमें श्रीराम को गंभीर चोटें लगी। गंभीर चोटे लगने के बाद लोगों ने जिला अस्पताल भर्ती कराया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार की दोपहर श्रीराम की मौत हो गई। राजाराम निषाद ने थाने पर तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष सच्चिदानंद यादव ने बताया कि राजाराम निषाद की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव