आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शहर स्थित डीएवी पीजी कॉलेज में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत शनिवार को विभिन्न प्रांतों के मुख्य व्यंजनों की प्रतियोगिता डॉ.शिखा सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर गृह विज्ञान विभाग एवं कंचन प्रभा सिंह की देखरेख में आयोजित की गई। निर्णायक के रूप में प्रो.राम सुंदर सिंह, प्रो.सौम्य सेनगुप्ता, प्रो.विजय कुमार एवं डॉ.राना परवीन रहीं।
प्रस्तुतीकरण एवं स्वाद के निरीक्षण और परीक्षण के परिणाम स्वरूप खुशबू तिवारी ने प्रथम स्थान, रुखसार बानों ने द्वितीय एवं श्रेया तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक परिषद की संयोजक प्रो.गीता सिंह ने कहा कि भारत विविधता में एकता का प्रतीक है। इस विविधता को एकता के सूत्र में विरोती हैं घर की थालियां। यह घर की थाली भी भारत में अनेकों प्रकार की है। भारत खाने का शौकीन देश भी है। हमारे यहां छप्पन भोग थाली का प्रचलन प्राचीन काल से चला आ रहा है। भारत के किसी राज्य में भ्रमण करें वहां की संस्कृति के साथ वहां की थाली की सभ्यता देखने को मिल जाएगी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.प्रेमचंद यादव ने सफल कार्यक्रम के लिए सभी को धन्यवाद दिया। इस मौके पर आरती, अवनीश राय, जितेंद्र, डॉ.विवेक कुमार, अंजनी, शिखा शर्मा, ज्योति, प्रीति, खुशी, प्रतीक्षा पांडेय, पूजा गौड़, खुशबू उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव