आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्नेह के पत्तल में परोसी गई प्रेम की खिचड़ी ने सामाजिक एकता और भाईचारे का सशक्त संदेश दिया। इस आयोजन में हिंदू, मुस्लिम, सिख सहित विभिन्न समुदायों के लोगों ने एक साथ बैठकर खिचड़ी भोज किया और सामाजिक समरसता का परिचय दिया। रविवार को दोपहर 12 बजे प्रारंभ हुआ यह खिचड़ी भोज देर शाम तक चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग देते हुए शाह आलम सवारियां ने अपने सुमधुर गीतों से समां बांध दिया और आयोजन में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए संकल्प फाउंडेशन के उपाध्यक्ष एवं गुरु टोला वार्ड सभासद मोहम्मद अफजल ने कहा कि समाज में व्याप्त जातिवाद, धर्मवाद, छुआछूत और ऊँच-नीच की दीवारों को तोड़ने के लिए समाज के लोगों को स्वयं आगे आना होगा। ऐसे आयोजनों से आपसी सद्भाव, सौहार्द और विश्वास को मजबूती मिलती है।
वहीं संगठन के सचिव अमित वर्मा ने कहा कि वर्तमान सामाजिक परिवेश में समाज को एक सूत्र में पिरोकर रखना सामाजिक कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य को लेकर यह सामाजिक समरसता खिचड़ी भोज आयोजित किया गया। यास्मीन बेगम खिचड़ी भोज में शामिल हुई सभी धर्म की महिलाओं को अपने हाथों से खाना परोस कर प्रेम से खिलाया।
इस अवसर पर म. हाजी अबरार, मयंक तिवारी, प्रकाश रंजन राय, अनूप मिश्रा, सरदार करतार सिंह, विकास जायसवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, शाहिद अंसारी, तारिक एजाज, विकास वर्मा, सत्यदीप जायसवाल, गणेश सोनकर, आशीष चौरसिया, नीरज विश्वकर्मा, अतुल श्रीवास्तव, अजीत मौर्य, शादाब अहमद, हाजी आज़ाद अहमद, आलोक वर्मा, राजकिशोर सिंह, प्रदीप मौर्य आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष कृष्ण ने किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार