आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रोडवेज स्थित प्राचीन राधाकृष्ण मंदिर सेवा ट्रस्ट रोडवेज तिराहा के प्रधान पुजारी गोविन्द प्रसाद द्वारा मकर संक्रान्ति के महापर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। जिसमें जन मानस के साथ साथ समस्त रोडवेज कर्मचारियों ने खिचड़ी भोज में भाग लिया। इस कार्य में प्रधान पुजारी राधाकृष्ण मंदिर गोविन्द प्रसाद सिंह रोडवेज संरक्षण रोडवेज कर्मचारी संघ के साथ समाज सेवी अजित कुमार सिंह, प्रवेश सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष रोडवेज कर्मचारी संघ, भारतीय मजदूर संघ, मारकण्डेय तिवारी क्षेत्रीय मंत्री, संजोग कुमार सिंह, राहुल कुमार सिंह, दिलीप तिवारी, अमित सिंह, सहित रोडवेज के समस्त कर्मचारियों द्वारा सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार