आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्रयास सामाजिक संगठन की ओर से वृहद समरसता खिचड़ी भोज का आयोजन बुधवार को बेलइसा सब्जी मंडी परिसर में किया गया। मुख्य अतिथि मंडी सचिव सभानंद तिवारी ने प्रयास के कार्याे की सराहना करते हुए ऐसे आयोजन को सामाजिक हित में आवश्यक बताया। सैकड़ों लोगों ने एक साथ खिचड़ी भोज का आनंद उठाते हुए भाईचारगी का पैगाम दिया।
प्रयास समाजिक संगठन के प्रमुख रणजीत सिंह ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जिसका पेट भूखा हो तो वह नहीं जानता है कि धर्म क्या है, जाति क्या है। प्रयास संगठन सदैव समाज के शोषित पीड़ित, वंचित वर्ग के लिए काम करता है और आज समाज में समरसता कायम करने के लिए जाति-पाति का भेदभाव, धर्म संप्रदाय का भेदभाव मिटाने के लिए समरसता खिचड़ी भोज का आयोजन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि इस खिचड़ी भोज के माध्यम से समाज में जातिवाद, धर्मवाद, छूआछुत, ऊंचनीच की कुरीतियों को दूर कर समाज में समरसता लाने हेतु यह प्रयास किया गया है। इस अवसर पर राणा बलवीर सिंह, सुषमा प्रजापति, भरत सोनकर, संतोष सोनकर, राजेश सोनकर, राजेश सिंह, छोटे कैलाश, पिंटू प्रजापति, आदित्य आजमी, इंजी सुनील यादव, अंगद साहनी, शिव प्रसाद पाठक, शंभुदयाल, प्रकाश नारायण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार