धूमधाम से निकाली गयी खाटू श्याम की निशान यात्रा

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। श्री राणी सती श्याम भक्त मंडल की ओर से रविवार को मारवाड़ी धर्मशाला परिसर से श्याम प्रभु की निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरूआत सीओ सिटी शुभम तोदी और उनकी पत्नी अंजलि तोदी ने निशान यात्रा उठाकर किया।
भक्त मंडल के कार्यकर्ता पूरे रास्ते अबीर गुलाल उड़ाते चल रहे थे। गाड़ी पर सजाई गई खाटू श्याम की आकर्षक झांकी सभी का मन मोह रही थी।
निशान यात्रा से पूर्व मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में श्याम प्रभु का विधिवत पूजन अर्चन किया गया। निशान पूजन के बाद निकली यात्रा सब्जी मंडी चौराहे से पुरानी कोतवाली, आसिफगंज से मुख्य चौक होते हुए मातबरगंज, बड़ादेव होते हुए बिन्नानी गार्डेन पहुंची और निशान को यहां सुरक्षित रखा गया। 25 फरवरी को श्री राणी सती श्याम भक्त मंडल के लोग इसे लेकर खाटू श्याम को रवाना होंगे।
इस मौके पर अंजली तोदी, भोला जालान, गौरव अग्रवाल, अशोक रूंगटा, अशोक शर्मा, विनय रूंगटा, पारूल रूंगटा, परितोष रूंगटा, अमित अग्रवााल, ओमप्रकाश अग्रवाल, अमृत अग्रवाल, दीपक खंडेलिया, शोभित अडूकिया, दीपक अडूकिया, अंजू अग्रवाल आदि उपस्थित थीं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *