आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। खरवार वेलफेयर सोसाइटी आजमगढ़ कार्यकारणी की बैठक प्रदेश महामंत्री वासुदेव खरवार के निर्देशन में राजेश खरवार उपाध्यक्ष एवं उमेश खरवार के सहयोग से आदर्श इंटर कालेज खरिहानी में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश खरवार की अध्यक्षता में हुई।
मुख्य अतिथि अरविंद सिंह खरवार राष्ट्रीय महामंत्री, विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री वासुदेव खरवार, प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाल खरवार, प्रदेश संगठन मंत्री हरेंद्र खरवार, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य विनय खरवार, जिलाध्यक्ष जौनपुर संजय खरवार, जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ रोहित खरवार, जिला मंत्री जौनपुर नीरज खरवार, राकेश खरवार, उमाशंकर खरवार, देवानंद खरवार, अभय खरवार एवं आजमगढ़ के पुरुष एवं महिला सदस्यों की भी भागीदारी रही।
संचालन प्रदेश संगठन मंत्री हरेंद्र कुमार खरवार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश खरवार द्वारा कराया गया।
उक्त बैठक में आजमगढ़ जिले का विस्तार हुआ एवं जिला महिला ग्रुप का भी गठन हुआ। सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष उमेश खरवार, उपाध्यक्ष दुर्गविजय खरवार, डा. अखिलेश खरवार, जिला मंत्री अभय खरवार, उप मंत्री नित्यानंद खरवार, रामवृक्ष खरवार, प्रचार मंत्री दीपक खरवार, चंदन खरवार, कोषाध्यक्ष उमाशंकर खरवार, संगठन मंत्री देवानंद खरवार, महिला ग्रुप की जिलाध्यक्ष प्रमिला खरवार, उपाध्यक्ष लल्ली खरवार, जिला मंत्री सुषमा खरवार निर्वाचित घोषित हुईं।
रिपोर्ट-दीपू खरवार