आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज-05 के तहत रविवार को समस्त थानो में गठित मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं व बालिकाओं के बीच पहुंचकर उन्हें सुरक्षा का अहसास कराया गया।
महिला एवं बच्चों से संबंधित समस्याओं एवं मुद्दों पर समझ बनाते हुए घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पॉक्सो, बाल विवाह प्रतिषेध व महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध प्रमुख अपराधों की जानकारी दी गयी। साथ ही महिला हिंसा से संबंधित अन्य शिकायतों के निवारण हेतु जारी नंबरों को बताया गया। थाने की हेल्प डेस्क, राष्ट्रीय/राज्य महिला आयोग के संबंध में जागरूक किया गया। मिशन शक्ति अभियान के तहत समस्त थानों द्वारा पुलिस की पाठशाला/चौपाल लगाकर जागरूकता के क्रम में महिलाओं/छात्राओं को जागरूक किया गया।
रिपोर्ट-सुबास लाल