आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मुहम्मदपुर ब्लाक के लुहला मुबारकपुर गांव निवासी अजय विन्द ने क्षतिग्रस्त खड़ंजा मार्ग की मरम्मत के लिए जिलाधिकारी से गुहार लगायी है।
जिलाधिकारी को दिये गये प्रार्थना पत्र में पीड़ित अजय बिन्द ने बताया कि ग्राम सभा की सड़क रामाधार बिन्द के घर से लालमन बिन्द के घर तक का निर्माण 15 वर्ष पूर्व हुआ था जो वर्तमान में टूट गया है। उक्त सड़क पर नाले का पानी बहता है जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। इस संबंध में कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गयी। जिलाधिकारी के प्रयास के बावजूद अभी तक कोई ग्राम विकास अधिकारी निरीक्षण करने तक नहीं आया। सिर्फ ब्लाक स्तर से कागजी कार्यवाही पूर्ण कर दी जा रही है। ग्राम प्रधान से कहने पर बताया जाता है कि बजट नहीं है। इसी बीच मेरे भाई मुराली बिन्द का पैर टूट गया। उन्हें अस्पताल ले जाने में काफी परेशानी हो रही है। पीड़ित ने पुनः जिलाधिकारी से उक्त सड़क मरम्मत की गुहार लगायी है।
रिपोर्ट-सुबास लाल