सपा का वेशभूषा व झण्डा लेकर चलने वाले नही रहे केदार

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। समाजवादी पार्टी के वफादार सिपाही भदुली निवासी केदार यादव का लम्बी बीमारी के बाद केजीएमयू में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन के सूचना पर सपा कार्यालय पर शोकसभा मृत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी।
सपाजवादी पार्टी का वह सिपाही नहीं रहा जो प्रतिदिन सपा का झण्डा लेकर अक्सर कचहरी सपा कार्यालय व अन्य स्थानों पर सपा का झण्डा बुलंद करता था। केदार काफी दिनों से बीमार चल रहे थे पहले उन्हे उपचार के लिए जिला अस्पातल में भर्ती कराया गया इसके बाद बेहतर इलाज के लिए केजीएमयू में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान इनका निधन हो गया। मौत की सूचना मिलते ही सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में शोक सभा कर मृत आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। शोक सभा में पूर्व सांसद नन्दकिशोर यादव व अन्य सपा कार्यकता उपस्थित रहे। सपा के प्रति केदार यादव की इतनी दिवानगी थी कि वह अपने शरीर का पूरा वस्त्र ही सपा के कलर का पहलते थे। सपा के खिलाफ कोई कुछ भी कह दे वह तुरन्त उसका काट अपने पास रखते थे और उसका जबाब भी वेवाकी से देते थे। सपा के खिलाफ वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। नेता तो अपने स्वार्थ के लिए दल बदल कर देते हैं लेकिन इस छोटे से सपा के सिपाही ने जबसे सपा का दामन थामा तबसे मरते दम तक सपा का साथ नहीं छोड़ा। केदार यादव की दिनचर्या थी कि वह सुबह घर से निकलकर पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के यहां जाते थे। उसके बाद ही कहीं जाने का उनका कार्यक्रम तय होता था। राजनीतिक दाव पेंच से अनजान पद की लालच से दूर और पैसे की भूख को समेटे हुए इस सच्चे सपा के सिपाही ने समर्पण भाव से पार्टी की सेवा की। तभी तो सपा के मुखिया ऐसे कार्यकर्ताआें पर गर्व करते हैं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *