कायस्थों ने की राजनैतिक, सामाजिक स्थिति पर चर्चा

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, उत्तर प्रदेश पूर्वी की एक आवश्यक बैठक शहर स्थित एक होटल के सभागार में सम्पन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री राकेश कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश अस्थाना वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रमोद निगम उपाध्यक्ष, विमल किशोर श्रीवास्तव प्रदेश उपाध्यक्ष, विजय कृष्ण संगठन मंत्री आदि ने भाग लिया। बैठक का संचालन विष्णु कुमार श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष मऊ ने किया।

बैठक में सर्वसम्मति से आलोक कुमार श्रीवास्तव को संस्था का आजमगढ़ ईकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में मुख्य रूप से लम्क्षी श्रीवास्तव, मन्जू श्रीवास्तव, सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, भानु प्रताप श्रीवास्तव, हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव (पूर्व प्रत्याशी), नगर पालिका, आजमगढ़ राय अनूप श्रीवास्तव, सन्तोष श्रीवास्तव, यशवन्त श्रीवास्तव, रविन्द्र श्रीवास्तव, एडवोकेट विनोद श्रीवास्तव, एडवोकेट अशोक अस्थाना, निषिध श्रीवास्तव आदि ने मुख्य रूप से भाग लिया।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आलोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में जनपदीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया जाए और व्यापक रूप से सदस्यता अभियान को पूरे जिले में चलाया जाए।
यह भी निर्णय लिया गया कि अगले एक माह में पांच सौ सदस्य अवश्य बनाया जाए। बैठक में समाज की राजनैतिक, सामाजिक स्थिति की विस्तृत चर्चा की गई और यह निर्णय लिया गया कि समाज के अधिक से अधिक लोग राजनैतिक रूप से सक्रिय रहे और आगामी चुनाव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जाए। यह भी निर्णय लिया गया कि जो राजनैतिक दल उपयुक्त संख्या होने के बाद भी कायस्थ समाज के लोगों को अपने दल से प्रत्याशी नही बनाते है, उन्हे समाज के लोग वोट न दे और अपने समाज के जो लोग प्रत्याशी रूप में खड़े होते है, उनका समर्थन किया जाय।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *