जनता तक पहुंचायेंगे कांग्रेस की विचारधारा: कौशल सिंह

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ की अध्यक्षता में श्री लालसा राय इंटर कॉलेज, साठियांव के प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में संगठन सृजन की प्रगति, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा जिले में संगठन को और अधिक मजबूत करने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।
कार्यक्रम में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर उनके महान योगदान को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक में 14 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली में आजमगढ़ कांग्रेस की सहभागिता एवं तैयारी पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा कि कांग्रेस का संगठन गांव-गांव और घर-घर तक मजबूत करना हमारा संकल्प है। हर कार्यकर्ता हमारे लिए शक्ति का आधार है। संगठन सृजन अभियान के माध्यम से हम कांग्रेस की विचारधारा को और अधिक मजबूती से जनता तक पहुंचाएंगे।
बैठक में रियाजुल हसन, राजाराम यादव, राहुल राय, चंद्रपाल सिंह यादव, बेलाल बेग, तेज बहादुर यादव, अंसार अहमद, बिपिन कुमार पाठक, अजीत राय, शीला भारती, सीमा भारती, प्रेमा चौहान, मो. आमिर, संतोष सिंह, मन्तराज यादव, प्रमोद यादव आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *