फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील सभागार में लेखपाल संघ का चुनाव जिले से आये पदाधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ जिसमंे करुणेश सिंह दूसरी बार अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए। शेष पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया।
जिले से आये लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार तिवारी एवं मंत्री लालधर यादव की देखरेख में फूलपुर लेखपाल संघ का चुनाव कराया गया। अध्यक्ष पद के लिए सहमति न बनने पर करुणेश सिंह और शैलेश यादव प्रत्याशी रहे। चुनाव में करुणेश सिंह को 35 वोट तथा शैलेश यादव को 26 मत मिले। करुणेश सिंह 9 मत से दूसरी बार अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए। इसी क्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद गौतम, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह, मंत्री सोनू गिरी, उपमंत्री नागेंद्र तिवारी, कोषाध्यक्ष महेश प्रजापति, आय व्यय निरीक्षक राम नरायन पांडेय निर्विरोध निर्वाचित किये गए। जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार तिवारी ने कहा कि हमारा संगठन लोक तांत्रिक संगठन है। उप शाखाओं का चुनाव दो वर्ष पर कराया जाता है। इस अवसर पर सन्तोष मिश्रा, सबेनुर, प्रीति पांडेय, चन्द्रकांता, वकील अहमद, यशपाल चौहान आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय