आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेतृत्व में गरीबों, वंचितों, शोषितो के मसीहा लोकतंत्र के सजग प्रहरी जन-जन के नायक भारत रत्न एवं बिहार प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर का 102 वां जयंती समारोह कलेक्ट्री कचहरी स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में जननायक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रभारी मोर्चा चंद्रमी गौतम एवं संचालन बालचंद जैसवारा पूर्व जिला अध्यक्ष दलित सेना ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोर्चा एवं महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पार्टी के प्रदेश संयोजक शिवमोहन शिल्पकार ने कहा कि हमारे देश में अनेकों पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्गों के योद्धाओं ने जन्म लेकर समाज को नवीन मार्ग प्रस्तुत किया है।
भारत छोड़ो आंदोलन के समय उन्होंने 26 माह जेल में बिताए थे वह भारत के स्वतंत्रता सेनानी शिक्षक राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री तथा दो बार मुख्यमंत्री रह चुके थे उन्होंने सामाजिक गति को सदैव बल दिया और जातिगत आरक्षण आदि जैसे मुद्दों पर बड़ा काम किया। शिवमोहन शिल्पकार ने कहा कि जब भी महापुरुषों के विचारों में आस्था रखेंगे तभी सामाजिक गतिविधियों को बल मिलेगा कार्यक्रम के दौरान सामाजिक गतिविधियों को बल देने वाले मन्तराज यादव, मुन्नू यादव, ओम प्रकाश यादव, अखिलेश कुमार सोनकर, उमेश कुमार सोनकर एवं के साथ ही पत्रकार बंधुओ को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कैलाश प्रसाद गोंड, सत्येंद्र कुमार, रामबचन चौहान, रामसरन राम, बृजेश कुमार, पारस नाथ, शायर ताज आज़मी सुनीता चौहान, सुलेखा यादव, फूलमती यादव, कविता सरोज समेत सैकड़ो संख्या में लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार