आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रीय नाई महासभा युवा मोर्चा के तत्वावधान में बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101 वीं जयन्ती धूम-धाम से कुँवर सिंह उद्यान पार्क में मनाई गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सरंक्षक चौधरी रामवृक्ष शर्मा व संचालन प्रदेश सचिव तारिक सलमानी ने किया।
जयन्ती समारोह के मुख्य अतिथि मारकण्डेय शर्मा व विशिष्ट अतिथि कैप्टन मुसाफिर शर्मा व रामाश्रय शर्मा रहे। सर्वप्रथम नाई समाज के लोगों द्वारा स्व. कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। इसके बाद सभी लोगों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत सरकार द्वारा भारत-रत्न दिये जाने पर भारत सरकार के प्रधानमंत्री व देश की राष्ट्रपति को आभार प्रकट किया। मुख्य अतिथि द्वारा समाज के वयोवृद्ध समाज सेवियों को कम्बल देकर सम्मानित किया गया। संगठन द्वारा सैकड़ो जरूरतमंदों में कम्बल वितरण किया गया। स्व. कर्पूरी ठाकुर की जयन्ती के शुभ अवसर पर शहर में जलूस भी निकाला गया। जुलुस का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय नाई गहासभा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अवधेश शर्मा एडवोकेट ने कहा कि स्व. कर्पूरी ठाकुर बिहार राज्य में दो-दो बार मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने अपने कार्यकाल में कर्पूरी ठाकुर फार्मूला बिहार में लागू करके गरीबो, पिछड़ों, शोसितों व महिलाओं के लिए वरदान साबित हुए। कर्पूरी ठाकुर का जीवन ईमानदारी, सादगी व साफगोई की खुली किताब रहा है। कर्पूरी ठाकुर अपने जीवन काल में कभी कोई चुनाव नहीं हारे। इस दौरान जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा दुर्गा प्रसाद शर्मा, गया प्रसाद शर्मा, आलोक शर्मा, शमी, जीतेन्द्र शर्मा, कतवारू शर्मा, मोनू शर्मा, बालमुकुन्द शर्मा, मुख्तार असारी, छोटू सलमानी, नासिरूद्दीन सलमानी, संतोष शर्मा, विजय शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, पप्पू शर्मा आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार