गाजे-बाजे के साथ कांवरियों का जत्था हुआ रवाना

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कांवरिया संघ तीर्थ यात्रा कटरा त्रिमुहानी से सुआल प्रसाद गोंड के नेतृत्व में कांवरियों का जत्था गुरुवार को गाजे-बाजे के साथ बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। यात्रा संयोजक सुआल प्रसाद गोंड ने बताया कि कटरा त्रिमोहानी से लग्जरी बस द्वारा कांवरियों का जत्था बिहार प्रदेश के सुल्तानगंज, बाबा अजैबीनाथ, झारखण्ड प्रदेश के देवघर में बाबा बैजनाथ बाबा धाम से वासुकीनाथ, उत्तर प्रदेश, मथुरा, वृन्दावन, द्वारिकाघीश मन्दिर, कृष्ण जन्म भूमि, नेहदीदर, बांकेबिहारी मन्दिर, रंग मंदिर, कृष्ण-बलराम मंदिर, आगरा में ताजमहल, राजस्थान में मेंहदीपुर बालाजी, जयपुर की गुलाबी नगरी, अजमेर शरीफ, सोनी मन्दिर पुष्करनाथ, श्याम खाटू, बड़े हनुमान जी, सलारवाले हनुमान ज़ी, श्रीनाथ जी, गुजरात प्रदेश में अक्षरधाम मन्दिर, द्वारिकाधीश धाम, रूक्मणी मन्दिर, भेंट द्वारिका, कृष्ण महल दर्शन, नागेश्वर द्वादश शिवलिंग, 108 फुट का शिवजी का विशाल रूप दारूक वन में, पोरबन्दर में गाँधी जी का जन्मस्थान व घर, सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के दर्शन, सोमनाथ द्वादश ज्योर्तिशिवलिंग का दर्शन पूजन कर वापस होगी।
यात्रा में अशोक अंगुरिया, जयशंकर, सतिराम यादव, चद्रिका यादव, प्रेम प्रकाश राय, शिव कुमार गोंड, राजू गुप्ता, राजकुमारी देवी, राघवेन्द्र राय, हरेन्द्र उर्फ हाउ, सुशील राय, रतनलाल गुप्ता, कन्हैया लाल, धनवन्ती राय, गोंड, यशोदा, सलतन राम, मुन्ना मौर्या आदि शामिल हैं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *