कंचन यादव चुनी गयी आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ईकाई आजमगढ़ में बैठक की गयी। बैठक में समस्त ब्लाक की आंगनबाड़ी कार्यकत्री, मिनी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं ने प्रतिभाग किया। अध्यक्षा करती हुई प्रदेश अध्यक्ष गीता पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश प्रभावती देवी द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया एवं पूर्व कमेटी को भंग करते हुए नये लोगों का तत्काल चुनाव किया गया।
बैठक में पूरे जिला की बहनों ने एक स्वर में जिले की कमेटी का गठन किया। जिला कमेटी की जिलाध्यक्ष कंचन यादव, कुसुम राय, जिला महामंत्री कंचन यादव कोषाध्यक्ष, संगीता गोंड़ वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रीना यादव उपाध्यक्ष सुमन पाण्डेय उपसंगठन मंत्री, अनीता यादव संगठन मंत्री, अर्चना भारती जिला प्रचार मंत्री आदि का चयन किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि संगठन लगातार शोषण से मुक्ति दिलाने के लिए प्रयासरत है। इसलिए आप सभी लोग संगठित रहें। बिना संगठित रहे ऐसी सरकार से अपना अधिकार ले पाना संभव नहीं है। प्रदेश महामंत्री ने बताया कि किसी भी बहन का उत्पीड़न या शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस अवसर पर गीता रानी, चंद्रकला, अर्चना, सावित्री देवी, सुनीता मौर्य, शीला राय, यशोदा, कंचन यादव, मूर्ति देवी, पूनम, सरिता आदि मौजूद रहीं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *