सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में सहायक होगी कान प्रतीक चिह्न

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। यातायात निदेशालय उत्तर प्रदेश के राज्यव्यापी सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत कान प्रतीक चिन्ह योजना को बढ़ावा देने के लिए अखिल उत्तर प्रदेश बधिर संस्था ने जनपद में जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया है।
संस्था के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने पदाधिकारियों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार से भेंट कर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया और अभियान में सहयोग का अनुरोध किया। संस्था द्वारा बधिर चालकों के वाहनों पर कान प्रतीक चिह्न लगाए जाने, सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने पहल की सराहना करते हुए यातायात पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया और कहा कि बधिर चालकों की पहचान स्पष्ट होने से सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम व समान व्यवहार की भावना मजबूत होगी। संस्था की टीम जल्द ही जनपद में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *