बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कोयलसा चौक मंदिर पर विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी। इसी के साथ ही सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हो गया।
क्षेत्र के कोयलसा चौक मंदिर पर सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को धूमधाम से निकली कलश यात्रा के बाद हुआ। कलश यात्रा कोयलसा से ईश्वरपुर पवनी एकडंगी भरौली होते हुए पुनः कोयलसा पहुंची। यज्ञाचार्य अनिल पाण्डेय ने बताया कि वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरवाया गया। जल लेकर श्रद्धालु अनेक स्थान होते हुए यज्ञ स्थल पहुंचे। यहां कलश स्थापित करने के बाद यज्ञ का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा 500 कुंवरी कन्याओं ने निकाली। यज्ञ के आयोजक समाजसेवी गुडलक सिंह ने आए हुए लोगो का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पं.जयप्रकाश मिश्रा, कौशल मिश्रा, पं.रमापति पाण्डेय, पं.रमेश पाठक, पं.अमित मिश्रा, गंगा प्रसाद, पीयूष गुप्ता, लक्ष्मण मौर्य, विकास, पूजा, अंकित,, रविकांत, सुनील, हौसिला प्रसाद, ठाकुर प्रसाद, राम आसरे यादव, रूद्र शर्मा, आशुतोष, राजेश, रविंद्र, दिग्विजय सिंह, जनार्दन आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-अरविन्द सिंह