अंजानशहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील क्षेत्र के लाटघाट बाजार में सात दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। श्रीराम जानकी मंदिर से 101 कुंवारी कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली। जयकारों से लाटघाट कस्बा गुंजायमान हो गया। कन्याओं ने भ्रमण कर सरयू नदी से जल लिया।
सोमवार की सुबह श्रीराम जानकी मंदिर पर सात दिवसीय राम कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। राम कथा ज्ञान यज्ञ में 101 कुंवारी कन्याओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। इस दौरान बाजार का भ्रमण करते हुए पैदल लाटघाट रौनापार रोड़ पर स्थित कल्याणपुर घाट से सरयू नदी का जल मंत्रोच्चार के बीच कलश में भरा गया। यज्ञ आयोजक रत्नेश गुप्ता ने बताया कि 11 जुलाई को राम कथा ज्ञान यज्ञ की पूर्णाहुति की जाएगी। रात्रि 7 बजे से लेकर 10.30 बजे तक प्रतिदिन पंडित कैलाश मिश्रा गोरखपुर द्वारा संगीतमयी रामकथा सुनाई जाएगी। इस अवसर पर पंकज मद्धेशिया, राजेश मद्धेशिया, संतोष गुप्ता, पवन वरनवाल, छोटू मद्धेशिया, सूरज मद्धेशिया, प्रवीण, पिंकू, राजन, राकेश, कन्हैया आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-फहद खान