रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बे के रानी पोखरा स्थित गुरुधाम आश्रम में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा तथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के लिए पहले दिन कलश शोभायात्रा निकली। गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा के स्थल पर पहुंचते ही ज्ञान महायज्ञ प्रारंभ हुई।
कस्बे के ऐतिहासिक रानी पोखरे पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा मंे गुरुधाम स्थली पर गणेश पूजन के साथ ही कार्यक्रम की शुरूआत हुई। 51 कन्याओं द्वारा नारियल कलश के साथ पूरे कस्बे मंे रुदरी मोढ, स्टेशन मोढ भ्रमण करते हुए स्थली तक पहुंची। इस दौरान महिलाएं, पुरुष भी काफी संख्या में सहभागी बने। गाजे बाजे के साथ एक तरफ उद्घोष तो दूसरी तरफ महिलाएं भक्तिगीत में मग्न रहीं। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के साथ ही मंत्रोच्चारण के साथ ही पूजन शुरु हो गया। सात दिवसीय कार्यक्रम मंे प्रतिदिन अलग-अलग बृतांतो का कथा वर्णन होगा। शोभायात्रा मंे शामिल राजनारायण शर्मा ने बताया कार्यक्रम स्थली गुरुधाम बाजार वासियों के लिए आस्था का केन्द्र है। एक सप्ताह तक भक्ति की पराकाष्ठा दिखेगी। कथा वाचक श्रवण कुमार महाराज बृंदावन तथा बाबा नरेंद्रपुरी भी हैं।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा