संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के शेरवा गांव स्थित काली माता मंदिर के जीर्णाेद्धार के लिए सोमवार को श्री जनता बल समिति हनुमान मंदिर रोडवेज छोटी अयोध्या सरायमीर की तरफ से कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकला गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में कन्याएं मंदिर परिसर से जल लेकर मवेशीखाना हनुमान मंदिर शिव मंदिर होते हुए राम जानकी मंदिर छोटी अयोध्या होते हुए चौक मवेशीखाना होते हुए काली माता मंदिर परिसर में आए ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ बेदी पूजन किया गया। पूरा क्षेत्र भक्ति रस में विलीन रहा। जय श्रीराम के उद्घोष लग रहे थे। मंदिर परिसर में 5 दिनों तक हवन-पूजन चलेगा। आगामी शुक्रवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं हवन पूर्णाहुति का कार्यक्रम होगा। प्रतिदिन ब्राह्मणों द्वारा हवन पूजन व देवी पाठ का आयोजन किया जाएगा व प्रसाद वितरण होगा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी।
इस अवसर पर अमित चौरसिया, अमृत लाल, राम प्रकाश यादव, शैलेंद्र प्रजापति, संदीप अस्थाना, रामभुवन मौर्य आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-राहुल यादव