ज्योतिबा फुले, सावित्री बाई और फातिमा शेख ने निशुल्क शिक्षा की रखी थी नींव: तारिक़

शेयर करे

शुभ्रा सोशल एंड एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट के चतुर्थ वार्षिकोत्सव में बच्चों ने भरी ‘उड़ान’

वाराणसी (सृष्टि मीडिया)। शुभ्रा सोशल एंड एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में चौथा वार्षिक उत्सव ‘उड़ान’ नाथूपुर पश्चिमी गेट बीएलडबल्यू में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि पत्रकार तारिक़ आज़मी ने शिक्षा क्षेत्र में शुभ्रा सोशल एंड एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट के योगदान के प्रशंसा की। कार्यक्रम की शुरुआत अशोका इंस्टिट्यूट पहाड़िया के डायरेक्टर अमित मौर्या ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में अम्बरीश सिंह ‘भोला’, लकी वर्मा, राजेंद्र तिवारी, सकल नारायण, ऋषभ श्रीवास्तव, शिखा श्रीवास्तव, अरविंद मौर्या, अनिल पटेल, महेंद्र कुमार उपस्थित रहे। वहीं, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से आगंतुको का दिल मोह लिया। कार्यक्रम में शुभ्रा तिवारी ने कहा कि फाउंडेशन लगातार चार वर्षों से सामाजिक कार्यों में निरंतर अपना योगदान दे रही है। संस्था का सञ्चालन बीएचयू और विद्यापीठ के विद्यार्थियों द्वारा किया जाता है। हमारे संस्था द्वारा 300 बच्चों को विगत चार वर्षों से निशुल्क शिक्षा प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम में ‘उड़ान’ नामक पुस्तक भी वितरित किया गया।

संस्था को हर संभव मदद का आश्वासन दिया

मुख्य अतिथि तारिक़ आज़मी ने कहा कि शिक्षा से समाज का उत्थान होता है। इस संस्था ने जिस प्रकार से बच्चों को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया है वह काबिल-ए-तारीफ है। ज्योतिबा फुले, सावित्री बाई और फातिमा शेख जैसी हस्तियों ने समाज के उत्थान के लिए निशुल्क शिक्षा पर बल दिया और समाज को शिक्षित करने का काम किया। आज भी इतिहास में उनके नाम सुनहरे अक्षरों में लिखे हैं। शिक्षा दान से बड़ा कोई अन्य दान नहीं होता है। वहीं, अम्बरीश सिंह ‘भोला’ ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कमाना की। साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसी क्रम में पत्रकार शाहीन बनारसी, अनुराग पाण्डेय, शफी उस्मानी आदि ने भी संस्था के कार्यों की प्रशंसा की। संस्था के लोगों ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इनकी रही उपस्थिति

सिकंदर मौर्या, राजेश पटेल, आशीष मौर्य, नीतीश कुमार, त्रियंबकेश्वर तिवारी, ओमप्रकाश, विक्रांत पटेल, आदित्य कुमार, चंद्रगुप्त मौर्य आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *